देश में बढ़ती मंहगाई एवं आम लोगों की आवश्यकता की वस्तुओं
की आसमान छूती कीमतों में कमी करने में असफल केन्द्र सरकार के विरूद्ध दिनांक 12
दिसम्बर, 2021 को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंहगाई हटाओरैली की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी राजस्थानश्री अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा तथामुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान से सम्बद्ध पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्यों, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसद, सांसद प्रत्याशियों, निवर्तमान जिलाध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों तथा विभाग व प्रकोष्ठों के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष व संयोजकों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द
सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम बढ़े जिसके परिणामस्वरूप आम आदमी का रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि मंहगाई के विरूद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 14 से 29 नवम्बर तक प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया गया उसके तहत् कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 56 हजार बूथों तक प्रदर्शन कर जनता के मुद्दों को उठाया।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस जन जागरण अभियान को 31 दिसम्बर, 2021 तक बढ़ाया है तथा प्रदेश कांग्रेस इस अभियान को सफल बनाने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मंहगाई देश में एक ज्वलंत मुद्दा है जिस कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर, 2021 को दिल्ली में आयोजित मंहगाई हटाओ रैली देश की जनता के लिये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जो निर्देश मिला है उससे कहीं अधिक संख्या में प्रदेशवासी पहुॅंचकर रैली को सफल बनायेंगे तथा संख्या के आधार पर प्रदेश कांग्रेसजनों की भागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रक्रिया से सदन में बिना बहस करे केन्द्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून संसद में वापस लिये उससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि जब भी मंत्री अपने प्रभार क्षेत्रों में दौरे पर जायें तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी
को अपने दौरे की सूचना प्रदान करें तथा संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर
स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के पश्चात् जनता के बीच जाकर सत्ता व संगठन के समन्वय का
उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि सत्ता एवं संगठन में समन्वय बनाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता
आम जनता की सेवा में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तथा प्रदेश में पुन: कांग्रेस की
सरकार 2023 में बनायेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र के कुशासन के विरूद्ध देश में अनेक मुद्दे हैं
तथा जनता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि देश में यह आम चर्चा का विषय बन गया है
कि राजस्थान में सरकार होने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी केन्द्र की मोदी सरकार के
विरूद्ध जमकर आन्दोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता एवं संगठन के समन्वय के आधार
पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर प्रदेश में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने
कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि केन्द्र सरकार का जलदाय मंत्री राजस्थान प्रदेश से होने के
बावजूद प्रधानमंत्री द्वारा ईस्टर्न कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना नहीं बनवा सके।
श्री डोटासरा ने बताया कि मंहगाई के विरूद्ध प्रदेश कांग्रेस द्वारा विभिन्न माध्यमों से
केन्द्र सरकार के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसे जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो
रहा है। उन्होंने कहा कि प्याज और टमाटर की कीमतों के आधार पर देश में सरकारें बदल
जाती हैं तथा वर्तमान में तो हर वस्तु मंहगी हो गई है। उन्होंने कहा कि 7 साल के शासन में
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंहगाई रोकने के लिये कोई कदम नहीं उठाये जबकि राजस्थान
सरकार ने जनता को राहत देने के लिये उस वक्त पेट्रोल-डीजल पर वेट कम किया जब इस
बारे में देश की किसी सरकार ने सोचा तक नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती
सोनिया गॉंधी एवं श्री राहुल गॉंधी के निर्देश पर प्रदेश के सभी कांग्रेसजन उनके नेतृत्व में होने
वाली रैली को सफल बनाने के लिये अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तथा राजस्थान से
सर्वाधिक संख्या में लोग पहुॅंचकर रैली में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज
कांग्रेस का कार्यकर्ता एक जुनून और कमिटमेंट के साथ आम जनता की सेवा का कार्य अपने
हाथ में ले रहा है जिस कारण 2023 में निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस पुन: अपनी सरकार
बनायेगी तथा सन् 2024 में केन्द्र में कांग्रेस पार्टी सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि देश
में ऐसी स्थिति बन गई है कि केन्द्र सरकार संसद में किसान बिल पर चर्चा नहीं करवा सकी
तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी संसद में आकर अल्प समय में ही वापस चले गये।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अजय माकन ने
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी तथा कहा कि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक् मेहनत के कारण आज पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई है एवं कांग्रेस
कार्यकर्ताओं के हाथ में ही सत्ता की चाबी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा
जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करने से कांग्रेस पार्टी को 2023 में पुन: सत्ता में आने से कोई
नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस द्वारा मंहगाई के विरूद्ध चलाये
गये अभियान के तहत् पेट्रोल पम्पों पर प्रदर्शन किये गये, अग्रिम संगठनों ने रैलियां निकाली,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरियां निकाली, इसके पश्चात् अब 12 दिसम्बर, 2021 को
अखिल भारतीय स्तर पर दिल्ली में मंहगाई हटाओ रैली का आयोजन हो रहा है जिसमें अधिक
से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेकर यह संदेश देना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता
संसद और प्रदेशों में ही नहीं दिल्ली में भी प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार को जगा सकते हैं। उन्होंने
कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गॉंधी की अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे तथा सर्वाधिक
लोग दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेकर सफल बनायेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि अखिल भारतीय
कांग्रेस कमेटी द्वारा जो कार्यक्रम प्रदान किया जाता है उसे पूरा करना कार्यकर्ताओं का कत्र्तव्य
है जिस कारण से आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की वर्तमान
सरकार फासिस्ट विचारधारा की है जिनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, इनसे देश को बचाना है।
उन्होंने कहा कि आज जनता देख रही है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे थे
किन्तु कुछ राज्यों के आगामी चुनावों का लेकर अचानक बढऩे रूक गये हैं। उन्होंने कहा कि
केन्द्र सरकार को तेल कम्पनियों को अनुदान देकर इस प्रकार पेट्रोल-डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी
को रोकना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर पूर्ववर्ती सरकारों के शासन के दौरान
बैसिक एक्साईज ड्यूटी लगती थी जिसमें केन्द्र और राज्यों का हिस्सा होता था, किन्तु केन्द्र
सरकार ने इस एक्साईज ड्यूटी को न्यूनतम कर दिया तथा एडिशनल एक्साईज, स्पेशल
एक्साईज एवं सेस लगाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी, जबकि इसमें राज्यों का
कोई हिस्सा नहीं होता, सारी राशि केन्द्र सरकार के खजाने को भरती है। उन्होंने कहा कि जब
केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करती है तो राज्यों का राजस्व अपने आप घट जाता
है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल पर रूपये 10 तथा डीजल पर रूपये 15 कम करे तो
ही देश में मंहगाई कम होगी, जबकि इस फैसले से राजस्थान को 3500 करोड़ रूपये का राजस्व
घाटा होगा जिसको वहन करने के लिये राजस्थान सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र
सरकार राज्यों को मजबूत करने की बजाए कमजोर करने का कार्य कर रही है जबकि पानी,
बिजली, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदेशों के पास है।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा एवं कांग्रेस का सीधा मुकाबला होता है उन प्रदेशों
में राजस्थान कांग्रेस सर्वाधिक मजबूत है इसलिये रैली को सफल बनाने के लिये राजस्थान के
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई कसर नहीं छोडऩी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते
हुए कहा कि विगत् कुछ समय में पहली बार ऐसा हुआ है कि राजस्थान में भाजपा तीसरे और
चौथे नम्बर पर आई है तथा भाजपा की जमानत भी जप्त हो गई, यह संदेश में पूरे देश में
गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने पूरे देश में भय का माहौल बना दिया है
तथा दबाव से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थकों पर ईडी व
इनकम टैक्स की कार्यवाही करवाई जा रही है जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के विरूद्ध है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता, मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी अपनी-अपनी जिम्मेदारी
निभायें तो 2023 में कांग्रेस को पुन: सरकार बनाने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। उन्होंने
कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मंहगाई हटाओ रैली को सफल बनाने हेतु पूरी शक्ति के साथ
जुट जायें ताकि देश को बढ़ती मंहगाई से राहत मिल सके।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सचिव श्री ललित तूनवाल ने किया।

Share on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Social Feed

[instagram-feed feed=1] [custom-twitter-feeds feed=1]