मोदी सरकार द्वारा सभी सेक्टरों में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों व उपलब्धियों के बारे में पुस्तक में पूरी जानकारी दी गई हैरू केजे अल्फोंस
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
केजे अल्फोंस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को भेंट की पुस्तक
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
यह पुस्तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत को भी पढ़नी चाहिए हैरू केजे अल्फोंस
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक फैसलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद केजे अल्फोंस ने  “ACCELERATING INDIA, 7 years of Modi government” पुस्तक के बारे में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया के समक्ष विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान केजे अल्फोंस व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पुस्तक के बारे में केजे अल्फोंस ने बताया कि मोदी सरकार ने अपने सात साल के शानदार कार्यकाल में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर हर वर्ग को लाभान्वित किया है।

अल्फोंस ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विपक्ष को सवाल करने से पहले इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए और बाद में बात करनी चाहिए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।

अल्फोंस ने बताया कि, पुस्तक में मोदी सरकार द्वारा सभी सेक्टरों में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों व उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। कांग्रेस सरकार के 50 वर्षों के शासन में जो कार्य नहीं हुये, वो मोदी सरकार ने 7 वर्षों में कर दिखाया है, जिससे आत्मनिर्भरता के साथ पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस के साथ अपने जनसंवाद केंद्र पर शिष्टाचार भेंट हुई, इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को पुस्तकें भेंट की। अल्फोंस ने पूनियां को  “ACCELERATING INDIA, 7 years of Modi government”  पुस्तक भेंट की।

Share on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Social Feed